हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और दुबई में क्रूज पर शादी करने वाले उन्नाव के चर्चित यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ईडी के रडार पर हैं। जांच एजेंसी ने उनकी लैंबॉर्गिनी, BMW, मर्सिडीज और थार जब्त की है। इन लग्जरी कारों की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 25 साल के अनुराग और उनके घरवालों के सभी बैंक खाते सीज कर दिए हैं। इन खातों से हुई लेन-देन की जांच भी शुरू कर दी है। ईडी का यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत चल रहा है। 22 नवंबर को उसने क्रूज पर शादी की थी। इसके बाद वह जांच एजेंसियों की रडार पर आया। बुधवार को ईडी ने अनुराग के उन्नाव और लखनऊ के 9 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान 12 घंटे तक दस्तावेज खंगाले गए। शुरुआती जांच में क्रिकेट सट्टेबाजी…
Read More
यूट्यूबर की लैंबॉर्गिनी-मर्सिडीज समेत 10 करोड़ की कारें जब्त:दुबई में शादी के बाद ED की रडार पर, उन्नाव में कभी साइकिल से चलता था
