मुंबई पुलिस ने सलमान खान फायरिंग केस से संबंधित एक नया केस रजिस्टर किया है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने यूट्यूब पर ‘आरे छोड़ो यार’ नाम के चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें इसने लॉरेंस गैंग पर चर्चा की थी। साथ ही सलमान खान को मारने की योजना का भी उल्लेख किया। यह मामला मुंबई के साउथ साइबर ग्रांट रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की एक टीम इन्वेस्टिगेशन के लिए राजस्थान रवाना हुई। वहां से टीम ने 25 साल के इस शख्स को गिरफ्तार किया जिसका नाम बनवारीलाल लटूरलाल गूजर है। राजस्थान के बूंदी जिले से गिरफ्तार किए गए इस शख्स को लेकर पुलिस की टीम रविवार दोपहर मुंबई वापस लौट चुकी है। पुलिस ने हाल ही में दर्ज किए सलमान और उनके भाइयों के बयान
14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। घटना के दो महीने बाद हाल ही में सलमान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया है। सलमान ने पुलिस से कहा- ‘बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं…
Read More
यूट्यूब पर सलमान को मारने की चर्चा, राजस्थान से गिरफ्तार:लॉरेंस गैंग का भी जिक्र किया; जिसने एक्टर के घर पर चलवाईं थी गोलियां
