उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीग गया। राज्य में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार में पटना के इलाकों में ओले भी गिरे। यहां दोपहर में ही अंधेरा छा गया। पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई। गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के वाशिम में तापमान 42.6°C रहा। राजस्थान के फलोदी में सबसे ज्यादा तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज धूप रही। जयपुर में सड़कों पर पानी का भी छिड़काव किया गया। मौसम विभाग ने आज और कल 7 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 मई से हीटवेव की भी चेतावनी दी है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 8 मई: असम…
Read More