रतलाम जिले के आलोट स्थित लूणी-रीछा स्टेशन के पास गुरुवार (18 जून) सुबह पौने 10 बजे के आसपास रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन इंदौर से जोधपुर जा रही थी। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आग लगने की अफवाह से यात्री दहशत में आ गए और सामान लेकर पटरियों पर कूद पड़े। दूसरी लाइन पर एक ट्रेन खड़ी थी। यात्री दोनों ट्रेनों के बीच थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। रेलवे कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से स्थिति पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार…
Read More
रणथंभौर एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला:रतलाम में यात्री दूसरे ट्रैक पर कूदे; मुरैना में ऐसे ही हादसे में 4 की मौत हुई थी
