वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राजस्थान के छह जिलों में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। झालावाड़ में ओले गिरने के कारण गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का टेंट तेज आंधी में उड़ गया। मध्य प्रदेश के बैतूल और ग्वालियर में शनिवार शाम को ओले गिरे। सड़कें सफेद नजर आने लगीं। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। सिवनी और रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। यूपी के चार जिलों में भी शनिवार शाम को जमकर ओले गिरे। कानपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। वहीं एक ऑटो पर बरगद का पेड़ गिर गया। इसमें ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौत हो गई। पंजाब के पठानकोट…
Read More
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे:UP में आंधी-बारिश से ऑटो पर पेड़ गिरा, 2 की मौत; हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
