ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की दो सहेलियां अदालत में पेश हुईं। गुरुवार को शिलॉन्ग कोर्ट में चली सुनवाई में दोनों युवतियां इंदौर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुईं। इस दौरान उनके वकीलों की टीम भी मौजूद रही। युवतियों के नाम दीपांशी और प्रियांशी हैं। वे सोनम के भाई गोविंद की फैक्ट्री में कम्प्यूटर का काम करती हैं। दोनों ई-सेवा के माध्यम से सुनवाई में जुड़ीं। कोर्ट ने दीपांशी का बयान दर्ज कर लिया है। प्रियांशी का बयान अगली सुनवाई में लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक…
Read More