हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बुधवार को बहस के दौरान सदन में अपना वक्तव्य दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, अब डाकिए नहीं भेजे जाते हैं। अब दुश्मन के पास मिसाइल जाती है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सेना के साहस को पूरे विश्व को दिखाया है। यह मोदी का आत्मनिर्भर भारत है। राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आगे कहा कि चंद लोग ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश में नकारात्मक माहौल बना रहे हैं। सब अपनी राजनीति चमकाने के लिए गलत हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने से पहले मैं पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले हरियाणा के सपूत लेफ्टिनेंट विनय नारवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही उन सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं…
Read More