राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडे दस्ते ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की कमान संभाल ली है। NSG के जवान 17 जुलाई को यहां पहुंच चुके थे। दो दिन की गोपनीय बैठक और सादी वर्दी में प्रमुख जगहों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तीसरे दिन यानी शुक्रवार रात राम मंदिर की सुरक्षा कमान ले ली। देर रात अचानक मॉक ड्रिल कर हनुमानगढ़ी पहुंचे NSG जवानों की चहल-कदमी देखकर आसपास के लोग असहज हो गए। उन्हें लगा कि सुरक्षा से जुड़ी कोई अनहोनी की सूचना तो नहीं। कमांडों काफी देर तक हनुमानगढ़ी में रहे। इसके बाद NSG जवान दशरथ महल होते हुए भक्ति मार्ग गए। इन जगहों की भी सुरक्षा व्यवस्था का रिव्यू करते हुए मॉक ड्रिल किया। रात करीब 8 बजे हनुमानगढ़ी के आसपास की दुकानें बंद हुईं। फिर करीब 10 बजे NSG ने मॉक ड्रिल शुरू किया। 11 बजे रामकोट…
Read More
राम मंदिर NSG के हवाले, कमांडों ने संभाला मोर्चा:अयोध्या की सड़कों पर अचानक उतरे कमांडों, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल में किया मॉक ड्रिल
