लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका की ‘भारत-विरोधी’ टैरिफ नीति का देश के कई उद्योगों पर विनाशकारी असर पड़ा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के भदोही के कालीन बुनकरों की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए नीतियों और आर्थिक सहयोग के जरिए छोटे कारोबारों को दोबारा ताकत लौटाने की मांग की। जर्मनी दौरे पर गए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संसद भवन परिसर में भदोही के कालीन बुनकरों से हुई अपनी हालिया बातचीत का वीडियो शेयर किया। ‘कारपेट सिटी’ भदोही आज आर्थिक संकट में राहुल गांधी ने फेसबुक पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा,मैंने पहले ही कहा था- ट्रम्प के टैरिफ एक आर्थिक तूफान लेकर आएंगे…
Read More
राहुल बोले-अमेरिका के टैरिफ का उद्योगों पर बुरा असर पड़ा:सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही, भदोही के कालीन बुनकरों संग बातचीत का वीडियो शेयर किया
