NEET परीक्षा विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि NEET रिजल्‍ट में हुई गड़बड़ी की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों के पैनल को दी जानी चाहिए। अभी NTA की 4 सदस्‍यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। 4 जून को जारी हुए NEET UG परीक्षा के रिजल्‍ट में 1563 स्‍टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्‍स दिए गए हैं। इसी के विरोध में 10 जून को याचिका दायर की गई थी। NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने 8 जून को मामले की जांच के लिए पैनल गठित किया था। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने NTA को जारी किया नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने NEET UG एग्जाम में ग्रेस मार्क्स देने और कथित पेपर लीक की 4 नई याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने इस संबंध में NTA को नोटिस जारी किया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने ये फैसला दिया। मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को रोस्टर बेंच के सामने होगी। 4 कैंडिडेट्स आदर्श राज गुप्ता…
Read More