दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक सोसाइटी में हंगामा करने और रिटायर्ड DSP के घर चाकू लेकर घुसने और धमकाने के आरोप में दो बहनों भव्या जैन (23) और चार्वी जैन (21) को गिरफ्तार किया है। पूर्व DSP अशोक शर्मा (70) की शिकायत के मुताबिक दोनों बहनें सोसाइटी में जोर-जोर से कार का हॉर्न बजा रही थीं। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो दोनों आक्रामक हो गईं और शर्मा के घर के बाहर रखे गमले फेंकने लगीं। मामला यही खत्म नहीं हुआ। दोनों बहनों ने एक बार फिर शनिवार शाम को भी शर्मा के घर के बाहर हंगामा किया। दूसरे दिन वे चाकू लेकर शर्मा के घर में ही घुस गईं। इसके बाद शर्मा ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। NDTV ने घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज अपनी रिपोर्ट में शेयर की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…
Read More
रिटायर्ड DSP के घर चाकू लेकर घुसी दो बहनें गिरफ्तार:हॉर्न बजाने से रोकने पर नाराज थीं; पुलिस से बचने
