महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू ‘बाबा’ अशोक खरात के खिलाफ दो और मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जांच कर रही SIT को पिछले पांच दिनों में फोन पर 100 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। SIT ने लोगों से जानकारी लेने के लिए दो फोन नंबर जारी किए हैं। खरात के खिलाफ कुल 10 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से 8 मामले यौन शोषण और 2 मामले धोखाधड़ी के हैं। खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि खरात ने तीन साल तक उसका बार-बार रेप किया। महिला की शिकायत पर नया केस शुक्रवार को एक और महिला की शिकायत पर नया केस दर्ज हुआ। महिला ने पुलिस को बताया वह अपने पति से खराब संबंध और आर्थिक समस्याओं के कारण सलाह लेने खरात के पास गई थी। खरात ने कहा कि समस्या का समाधान चाहिए तो उसकी हर बात माननी होगी। इसके बाद उसने मार्च 2022 से 2024 के बीच उसका यौन शोषण किया। शुक्रवार को दर्ज दूसरा मामला नेवासा के कपड़ा व्यापारी राजेंद्र भगवत की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि व्यापार बढ़ाने के लिए वे रिश्तेदार की सलाह पर खरात से मिले थे। खरात ने उनसे एक सोने की अंगूठी और कुछ रत्न लेकर बदले में एक अंगूठी और रत्न पहनने के लिए दिए। भगवत के अनुसार…
Read More