संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें 1016 कैंडिडेट्स पास हुए। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया। आदित्य का पिछले साल IPS में सिलेक्शन हुआ था, वह अभी हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनका यह तीसरा अटेम्प्ट था। पहली बार में उनका प्री में सिलेक्शन नहीं हुआ था। आदित्य ने 2014 में लखनऊ के CMS की अलीगंज ब्रांच से इंटर किया। इंटर में उनके 98.4% मार्क्स थे। 2019 में IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद बेंगलुरु में अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स में 15 महीने नौकरी की। इसके बाद 2020 में यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी। पिता ने कहा- ऑफिस में था…
Read More