लेपर्ड हो या टाइगर, ऑर्डर मिलते ही शिकार करेंगे…ताजा खाल से लेकर दांत, नाखून उतारकर सब कुछ बेच देंगे। दैनिक भास्कर ने ऐसे ही खतरनाक शिकारियों और वन्यजीवों के अंगों और खाल की तस्करी करने वाले रैकेट को कैमरे पर एक्सपोज किया। करीब 45 दिन की पड़ताल के बाद टीम शिकारियों की गैंग तक पहुंची। शिकारी हथियारों से लैस होते हैं। पुलिस का मुखबिर होने का शक होते ही गोली मार देते हैं। ऐसे में रिपोर्टर दलाल बनकर गए और विदेश में बैठे बिजनेसमैन के लिए मोटी डील का लालच दिया। तस्कर लेपर्ड (तेंदुआ) की खाल 5 से 6 लाख और टाइगर की खाल 10 लाख रुपए में देने को तैयार हो गए। तस्कर और शिकारियों ने दावा किया- ऑर्डर देने के 2 दिन में खाल मिल जाएगी। डील करवाने पर दलाल को कीमती मूंछ का बाल और नाखून गिफ्ट में देते हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
Read More