हैदराबाद से कोलकाता जा रही फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। व्यक्ति की पहचान अबुजर मंडल के रूप में हुई है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि बाद में उसे बेल मिल गई। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 6494 में बुधवार (10 अप्रैल) को हुई थी। आरोपी अबुजर फ्लाइट की 18F सीट पर बैठा था। लैंडिंग के बाद उसने विमान के राइट साइड पर मौजूद ओवर विंग एग्जिट साइड फ्लैप को खोलने की कोशिश की। फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने अबुजर को गेट खोलते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत केबिन क्रू को बताया। क्रू मेंबर्स ने अबुजर को रोका…
Read More
लैंडिंग के बाद प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश:नशे में धुत पैसेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया; इंडिगो ने माफी मांगी
