लोकसभा चुनाव का ऐलान हुए करीब 18 दिन हो गए। 19 अप्रैल को पहले चरण की सीटों पर वोटिंग है। सीएम योगी आदित्यनाथ हर दिन करीब 3 जिलों में रैलियां कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती अभी पूरी तरह से शांत हैं। उन्होंने इन 19 दिनों में कोई रैली नहीं की। मायावती चुनाव से ठीक 5 दिन पहले यूपी में पहली रैली करेंगी। 2022 के चुनाव में भी उन्होंने वोटिंग से 8 दिन पहले रैली की शुरुआत की थी। नतीजे आए तो पार्टी को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली थीं। CSDS (सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज) के मुताबिक बसपा का कोर वोटर जाटव भी 35% कटकर दूसरे दलों के साथ चला गया है। 15 सालों में पार्टी का वोट 30% से घटकर 12% पर आ गया। बसपा इस वक्त अपने 40 सालों के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। मायावती एक्टिव नहीं हैं। इसकी क्या वजह है…
Read More