गुजरात के वडोदरा में तेज रफ्तार कार ने 3 टू-व्हीलरों को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में 37 साल की महिला हेमाली पटेल की मौत हो गई। 7 अन्य घायल हैं, इनमें एक बच्चा भी शामिल है। घटना 13 मार्च की रात 12.30 बजे करेलीबाग इलाके में मुक्तानंद सर्किल के पास हुई। पूरा हादसा CCTV में कैद हुआ। 100-120 KMPH की रफ्तार में चल रही कार ने अपने आगे चल रहे वाहनों को टक्कर मारी। हेमाली को कई फीट तक घसीटा। इसके बाद कार रुक गई। मौके पर मौजूद लोग कार के पास पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। क्षतिग्रस्त हुई कार में 2 युवक सवार थे। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार से निकला एक युवक अपना मुंह छिपाते हुए कार चला रहे युवक की ओर इशारा करता है…कहता है- मैंने कुछ नहीं किया…
Read More
वडोदरा में 8 को 120 की स्पीड से टक्कर मारी:महिला की मौत, VIDEO; कार से निकलकर आरोपी लॉ स्टूडेंट चिल्लाया
