भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आधुनिक युद्ध में वायु सेना की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई हो या संघर्ष क्षेत्रों में ऑपरेशन, एयरफोर्स ने तेज और निर्णायक नतीजे दिए हैं। नई दिल्ली में आयोजित 22वें सुब्रतो मुखर्जी सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई ठिकानों पर कुछ ही घंटों में हमले की क्षमता का जिक्र किया। चीफ मार्शल ने आगे कहा- यदि हमें एक प्रभावशाली शक्ति बनना है तो इस हिस्से पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है। चाहे वह संघर्ष क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित निकालने की बात हो…
Read More