ओडिशा सरकार ने समृद्ध किसान, सशक्त महिला, शिक्षित युवा और संरक्षित सांस्कृतिक विरासत के विजन के साथ राज्य को विकसित ओडिशा @2036 की ओर बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। साथ ही लागू भी किया है। कृषि और किसान कल्याण के लिए समृद्ध किसान योजना में धान के प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ₹800 की इनपुट सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ-रबी फसलों के लिए 36.01 लाख किसानों को ₹19 हजार करोड़ से ज्यादा लोन की सहायता दी गई है। राज्य के प्रत्येक उपखंड में शीत भंडार का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री कामधेनु योजना में 15 लाख से ज्यादा दूध प्रोडक्शन करने वाले किसानों फायदा पहुंचा है। उत्कर्ष ओडिशा-2025 कॉन्क्लेव में 593 परियोजनाओं के लिए ₹16.73 करोड़ रुपए के निवेश हुआ है। पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक हस्तशिल्प के लिए 72,288 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। ₹4.5 लाख करोड़ से अधिक ज्यादा के इंवेस्टमेंट के लिए 207 इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। दीनदयाल कर्मचारी आवास योजना में राज्य के 6 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 24,672 बिस्तरों की क्षमता वाले 13 श्रमिक छात्रावासों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ओडिशा की आत्मा…
Read More