हरियाणा के बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज और पार्टी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के बीच की नाराजगी के बीच तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें विज और बड़ौली एक किनारे होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। किसी बात पर दोनों खिलखिलाकर हंस भी रहे हैं। इसके बाद उन्होंने साथ बैठकर खाना भी खाया। जींद में भाजपा नेता की भतीजी के शादी समारोह से ये तस्वीरें सामने आईं। बता दें कि अनिल विज ने पिछले डेढ़ महीने में अपनी ही सरकार और पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। एक तरफ विज ने CM नायब सैनी के सरकार बनने के बाद उड़नखटोले में रहने की बात की। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में दर्ज हुए गैंगरेप केस में 2 बार अध्यक्ष बड़ौली का इस्तीफा मांग लिया। जिसके बाद बड़ौली ने उन्हें नोटिस तक जारी कर दिया। दरअसल…
Read More
विज-बड़ौली अकेले में बात करते, हंसते दिखे:शादी समारोह में हुई मुलाकात; इस्तीफे की मांग-नोटिस से चल र
