हरियाणा में विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे छात्रों को इंटर्नशिप करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इन छात्रों को इंटर्नशिप के लिए मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में सीटें मुहैया नहीं करवाई गई हैं। जिसके चलते 150 से ज्यादा छात्रों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस परेशानी को देखते हुए अब हरियाणा मेडिकल काउंसिल (एचएमसी) ने इस समस्या का हल निकाल लिया है। इसको लेकर काउंसिल ने फैसला लिया कि अब हरियाणा मेडिकल काउंसिल स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को पत्र लिखकर इन छात्रों को मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में सीटें मुहैया करवाने और जल्द से जल्द इंटर्नशिप करवाने का अनुरोध करेगी। कमेटी में ये लिए गए फैसले कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस संबंध में डीजीएचएस को पुन पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया जाएगा कि वे जल्द से जल्द सभी सरकारी अस्पतालों में एमबीबीएस छात्रों के इंटर्नशिप की सीटों का ब्यौरा काउंसिल की उपलब्ध करवाएं। यदि छात्रों की इंटर्नशिप छात्रवृत्ति का मामला आता है तो उस संबंध में डीजीएचएस कार्यालय अपनी कार्रवाई जारी रखें। जैसे ही अनुमति मिलती है तो छात्रों को छात्रवृत्ति दे दी जाए। ऐसा करने से छात्रों का न केवल समय बचेगा बल्कि वे समय रहते अपना कोर्स एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की गाइडलाइन अनुसार पूरा कर सकें। सरकार ने इसलिए बनाई है कमेटी दरअसल…
Read More