दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों के निशाने पर आई अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी विदेश जाने की फिराक में था। उसने किसी ऐसे देश में जाने की प्लानिंग बनाई थी, जो इंडियन पासपोर्ट को ऑन अराइवल वीजा प्रोवाइड करवाते हैं। ED को उसके ट्रैवल से जुड़ी कुछ एयर टिकटें और बुकिंग की जानकारी मिली है। ईडी ने कोर्ट में पेश किए गए रिमांड पेपर में भी विदेश जाने की जानकारी दी। उसके करीबी रिश्तेदार भी खाड़ी देशों में बसे हुए हैं। उन्हीं के माध्यम से वह विदेश जाने की तैयारी में था। उसके मोबाइल की भी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। ED ने अपनी जांच में पाया कि 2018 से 2025 तक यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स से फीस और अन्य मदों से 415 करोड़ रुपए से अधिक राशि ली। यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को गलत दावे दिखाकर इतनी बड़ी रकम ली। इसमें से अधिकतर राशि उन कंपनियों में ट्रांसफर की गई…
Read More