बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बिहार की बांकीपुर, MP की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। बांकीपुर के किदवईपुरी में वोटिंग के दौरान BJP और जनसुराज समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसी सीट से जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट BJP के नितिन नबीन का गढ़ रही है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह से उनका मुकाबला है। वहीं…
Read More
विधानसभा उपचुनाव-बिहार और गुजरात की 3 सीटों पर वोटिंग:बांकीपुर में BJP-जनसुराज समर्थक भिड़े; प्रशांत किशोर उम्मीदवार, नितिन नबीन यहां से 5 बार विधायक रहे
