विभाग छिनने से नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान ने इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने सोमवार को मीडिया से कहा, ‘मैं इस्तीफा दे दूंगा, क्योंकि मंत्री रहते हुए आदिवासी हितों की रक्षा नहीं कर पा रहा हूं।’ मंत्री पद की शपथ लेने के 13 दिन रविवार को रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग सौंपा गया। इस विभाग का जिम्मा मंत्री नागर सिंह चौहान के पास था। अब उनके पास अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ही रह गया है। बताया जा रहा है कि नागर सिंह इस बात से नाराज हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में नागर की पत्नी अनीता सिंह चौहान रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गई हैं। पद ले लेने के बाद विकास नहीं कर पाऊंगा सोमवार को नागर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा- अलीराजपुर…
Read More
विभाग छिनने से मंत्री नागर नाराज, इस्तीफे की बात कही:बोले-पद ले लेने के बाद विकास और आदिवासी हितों की रक्षा नहीं कर पाऊंगा
