यूपी में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह UGC का नया कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई है। शाम करीब साढ़े 7 बजे सिटी मजिस्ट्रेट डीएम अविनाश सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। बाहर आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा- मुझे 20 मिनट तक बंधक बना कर रखा गया। अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। लखनऊ से मुझे दो घंटे के अंदर आवास खाली करने को कहा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ तमाम समर्थक थे। उन लोगों का कहना है कि अफसर की जान को खतरा है। उनके सरकारी आवास पर टेंट लगाया गया था। पुलिस ने टेंट को हटवा दिया है। इससे पहले अलंकार अग्निहोत्री अपने आवास के बाहर एक पोस्टर लिए खड़े दिखे। जिस पर लिखा था- UGC_ ROLL BACK काला कानून वापस लो…
Read More
शंकराचार्य के अपमान से नाराज बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा:लिखा
