कोटा में बागेश्वर धाम आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुई घटना के बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है। मैं प्रयागराज नहीं जा पाया, लेकिन जो सोशल मीडिया पर देखा, उस हिसाब से यही कहेंगे कि सनातन का हास-परिहास न हो। दोनों पक्ष हमारे अपने हैं। दोनों सनातनी हैं। दोनों आपस में बैठकर समझौता कर लें। बीच का रास्ता चुनें। सनातन का हंसी-मजाक बनाने से कोई फायदा नहीं है। रामगंजमंडी में चल रही श्रीराम कथा के बाद शुक्रवार को धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। इससे पहले श्रीराम कथा में हनुमान जी का चरित्र सुनाया। गोमाता को बचाने का आह्वान करते हुए कहा- हिंदुओं तुम्हें देश बचाना है तो पहले गाय बचानी पड़ेगी। ‘गोशाला नहीं उपाय…
Read More
शंकराचार्य विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री बोले-सनातन का मजाक न बनाएं:दोनों सनातनी हैं; आपस में बैठकर समझौता कर लें, बीच का रास्ता चुनें
