केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव हो जाएंगे। फिर इसके बाद सरकार के वादे के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश को राज्य को दर्जा दे दिया जाएगा। गृहमंत्री ने यह बातें शनिवार को देर रात न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कहीं। शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की समस्या से लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) तक बात की। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में देश में UCC लागू कर दिया जाएगा। देश में एकसाथ सभी चुनाव भी करवाए जाएंगे। इसके साथ ही शाह ने कहा कि देश में अगले 2-3 साल में नक्सलियों की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। शाह ने मणिपुर हिंसा से लेकर जम्मू-कश्मीर पर बातचीत की … 1…
Read More
शाह बोले-जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव होंगे:फिर राज्य का दर्जा देंगे; 5 साल के अंदर UCC लाएंगे, एकसाथ चुनाव भी करवाएंगे
