शिमला के रिज पर ‘इंटरनेशनल समर फेस्टिवल-2026’ का आगाज हो गया है। सांस्कृतिक संध्या से पहले आज (मंगलवार को) मॉल रोड ‘भव्य महानाटी’ डाली गई। महानाटी में 320 आंगनबाड़ी वर्करों और आंगनबाड़ी हेल्परों ने भाग लिया और हिमाचली लोकसंस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा दाठू और रेजटा पहनकर पहुंची महिलाओं ने लोकधुनों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। महानाटी के दौरान पूरा रिज मैदान और मॉल रोड स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में पर्यटक भी नाटी की धुनों पर झूमते और नृत्य का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान पर्यटकों ने कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो भी अपने कैमरों में कैद किए। आज बॉलीवुड गायिका ज्योतिका की प्रस्तुति समर फेस्टिवल में अगले चार दिन तक देश व प्रदेश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आज शाम को बॉलीवुड गायिका ज्योतिका लोगों का मनोरंजन करेंगी। कल (10 जून) हिमाचल के लोकप्रिय लोकगायक और नाटी किंग कुलदीप शर्मा दर्शकों को अपनी लोकधुनों पर नचाएंगे। 11 जून को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर और 12 जून को पंजाबी गायकों जस्सी गिल और बब्बल राय के कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा। रिज पर सांस्कृतिक संध्या में लोकल समेत टूरिस्ट रात 10 बजे तक थिरक सकेंगे। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों की भरमार समर फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई प्रतियोगिताएं और विशेष आयोजन भी किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता…
Read More