शिमला के ऐतिहासिक रिज पर दो पर्यटक खुलेआम बीयर पीते हुए पकड़े गए। इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पर्यटक सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। मामला वीरवार देर शाम का है। मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पर्यटकों को रोककर सार्वजनिक स्थान पर नशा करने से संबंधित नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने समझाने के बाद उन्हें इस बार चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। हिमाचल में सार्वजनिक स्थलों पर ड्रिंकिंग-स्मोकिंग बैन रिज और माल रोड क्षेत्र शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। रिव व माल रोड समेत राज्य के सभी सार्वजनिक क्षेत्र नो-स्मोकिंग जोन घोषित है…
Read More