श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह के असर से भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। अब तक तमिलनाडु से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, शनिवार तक श्रीलंका में दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 123 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 130 से ज्यादा लापता हैं। चेन्नई की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण कोलंबो एयरपोर्ट पर लगभग 300 भारतीय यात्री तीन दिन से फंसे हुए हैं। इनमें से एक ग्रीस प्रेमानी भी हैं। उनका मध्य प्रदेश के ओरछा में प्रॉपर्टी का बिजनेस हैं। वे झांसी में रहते हैं। ग्रीस प्रेमानी के परिवार के कुछ लोगों का श्रीलंका में कारोबार है। वे परिवार की बेटी की शादी में हिस्सा लेने पत्नी ईशा के साथ झांसी से 22 नवंबर को शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। 23 नवंबर की दोपहर उन्होंने दिल्ली से वाया चेन्नई कोलंबो की फ्लाइट पकड़ी। रात करीब आठ बजे उनकी फ्लाइट कोलंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। पूरी कहानी ग्रीस की जुबानी…
Read More