त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (TDB) की विजिलेंस टीम ने सबरीमाला मंदिर की द्वारपालक मूर्तियों से सोने का वजन कम पाए जाने के मामले में अंतिम रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है। सौंपी गई रिपोर्ट से सामने आया कि सोना चढ़ाने का काम स्पॉन्सर करने वाले उन्निकृष्णन पोट्टी का कोई परमानेंट इनकम सोर्स नहीं है। शुरुआती जांच में पोट्टी के 2017 से 2025 तक के आयकर रिटर्न को भी जांचा गया। इससे पता चलता है कि सोना चढ़ाने का काम दूसरे व्यापारियों ने स्पॉन्सर किया था जिसे पोट्टी ने अपने नाम से बताया। इसी रिपोर्ट के आधार पर SIT जांच कर रही है। कई बार लाखों रुपए जमा हुए और मंदिर को दान दिए रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025-26 में पोट्टी के बैंक खाते में कमाक्षी एंटरप्राइजेज से 10.85 लाख रुपए जमा हुए। जो अन्य सामाजिक या सामुदायिक सेवा कैटेगरी में दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि गर्भग्रह के दरवाजे की मरम्मत और सोना चढ़ाने का काम जो पोट्टी ने स्पॉन्सर किया था…
Read More