दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 6 अप्रैल तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। इससे पहले 2 अप्रैल को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। तब सिसोदिया ने कोर्ट से कहा था कि मुझे जेल में रखने से कोई फायदा नहीं है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मेरे खिलाफ जांच पहले ही पूरी हो चुकी है। मेरी तरफ से जांच में बाधा डालने या सबूत मिटाने की कोई संभावना नहीं है। सिसोदिया ने स्पेशल जज एम के नागपाल से यह भी कहा कि अगर अदालत उन्हें जमानत देने का फैसला करती है तो वह अदालत की किसी भी शर्त का पालन करने को तैयार हैं। सिसोदिया शराब नीति केस में 26 फरवरी 2023 से जेल में हैं। वे अभी तिहाड़ में बंद हैं। जमानत पर सुनवाई से एक दिन पहले चिट्ठी सामने आई जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले शुक्रवार (5 अप्रैल) को सिसोदिया की एक चिट्ठी सामने आई थी। उन्होंने यह चिट्ठी 15 मार्च को अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के लोगों को लिखी थी। हालांकि…
Read More
सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई:एक दिन पहले तिहाड़ से लिखी चिट्ठी सामने आई, इसमें कहा
