पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) इस बार लोकसभा चुनाव में ‘एक परिवार-एक टिकट’ की पॉलिसी लागू करेगा। यानि लोकसभा चुनाव में बादल परिवार से भी कोई एक ही मेंबर चुनावी मैदान में उतरेगा। 2019 में बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल और फिरोजपुर से सुखबीर बादल ने चुनाव लड़ा था और दोनों विजयी रहे थे। इस बार इन दोनों में से कोई एक ही लोकसभा चुनाव में उतरेगा। शुक्रवार को होने वाली अकाली दल की कोर कमेटी की मीटिंग में इस पॉलिसी पर मंथन होगा। चर्चा है कि हरसिमरत कौर इस बार भी बठिंडा सीट से ही चुनावी मैदान में उतरेगी। हालांकि पहले उनके खडूर साहिब से भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी। पार्टी को मजबूत करने में जुटे सुखबीर अकाली दल इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा निकालकर एक बार फिर सीधे लोगों से जुड़ने की कोशिश की है। वहीं…
Read More
सुखबीर-हरसिमरत से कोई एक ही लड़ेगा लोकसभा चुनाव:अकाली दल बनाएगा एक परिवार-एक टिकट की पॉलिसी, कोर कमेटी की मीटिंग में होगा फैसला
