गुजरात के सूरत में एक 23 वर्षीय टीचर 11 साल के स्टूडेंट को लेकर फरार हो गई है। टीचर-स्टूडेंट को गायब हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन दोनो का कहीं पता नहीं चल सका है। एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों साथ में जाते हुए नजर आए थे। इसके बाद से कहीं पता नहीं चला। सूरत पुलिस की चार टीमें दोनों की तलाश में जुटी हुई हैं। सूरत के पुणे इलाके में रहने वाले बच्चे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा बीते शुक्रवार (25 अप्रैल) को ट्यूशन पढ़ने गया था…
Read More