भारतीय सेना ने गुरुवार को 2026 को ‘नेटवर्किंग एवं डेटा-केंद्रितता (सेंट्रिसिटी) का वर्ष’ घोषित किया है। साथ ही कहा कि यह पहल कनेक्टिविटी, रियल-टाइम डिसिजन मेकिंग और कॉम्बेट इफेक्टिवनेस को बढ़ाएगी, जिससे भविष्य के लिए सेना की लचीलापन और फुर्ती और मजबूत होगी। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए साल के संदेश में कहा कि सेना परिवर्तन के एक दशक से गुजर रही है। आत्मनिर्भरता तथा नवाचार हमारी सैन्य ताकत के मूल आधार हैं। उन्होंने सेना के एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट किए गए अपने लिखित संदेश में कहा…
Read More