गुजरात के वडोदरा में चलती स्कूल वैन से दो लड़कियों के गिरने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना दो दिन पुरानी यानी की 19 जून की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी वैन चालक को हिरासत में ले लिया है। अचानक वैन का पिछला दरवाजा खुल गया
हादसा 19 जून की सुबह को तरसाली रोड पर तुलसीश्याम सोसायटी में हुआ। बच्चों को लेकर स्कूल वैन यहां से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। इसी दौरान वैन का पिछला गेट खुल गया और दो लड़कियां नीचे गिर पड़ीं। सोसायटी के लोगों ने उनकी मदद की। खुशकिस्मती से दोनों बच्चियों को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोग बच्चियों को उनके घर लेकर पहुंचे
स्थानीय लोग अपने वाहनों से मनाली और केशवी नाम की इन दोनों छात्राओं को उनके घर ले गए और वहां से अस्पताल ले गए। सोसायटी के लोगों ने वैन चालक को समझाइश देकर जाने दिया था। बच्चियों को गिरा देखकर दंग रह गए: स्थानीय
घटना के चश्मदीद अंकुरभाई ठक्कर ने बताया कि हम लोग घर के बाहर ही बैठे थे। इसी बीच स्कूल वैन से गिरी दोनों बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर हम दंग रह गए। तुरंत दोनों बच्चियों को उठाया। भगवान का शुक्र था कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई थी। वैन स्पीड में थी…
Read More