दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वाति मालीवाल और अपने पीए बिभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट पर पहली बार बयान दिया है। न्यूज एजेंसी PTI से उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे सामने नहीं हुई है। मामले के दो पहलू हैं। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए। केजरीवाल ने आगे कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है। इसलिए वे इस पर कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते। राज्यसभा सांसद मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले 16 मई को FIR दर्ज कर बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल वो पांच दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। स्वाति का दावा- AAP कार्यकर्ताओं पर उनके खिलाफ गंदी बातें बोलने का दबाव दिल्ली पुलिस जांच के लिए बिभव को मुंबई लेकर गई थी
दिल्ली पुलिस PA बिभव कुमार को लेकर iPhone का डाटा रिकवर करने के लिए मंगलवार को मुंबई लेकर गई थी। बुधवार को वापस दिल्ली लौट आई। दरअसल…
Read More