महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोल तालुका स्थित नंदनी मठ में शनिवार को उस वक्त माहौल भावुक हो गया, जब 13 महीने बाद माधुरी हाथी अपने घर वापस लौटी। माधुरी के लौटने की खुशी में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग जुटे और फूलों की बारिश कर उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा इलाका खुशी और उत्साह से भर गया। माधुरी पिछले 13 महीनों से गुजरात के वंतारा में थी। कोर्ट की प्रक्रिया और हाई पावर कमेटी के आदेश के बाद उसे वापस नंदनी मठ लाने का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद वंतारा की टीम माधुरी को लेकर कोल्हापुर पहुंची। टीम के साथ वंतारा के CEO विवान कार्णिक भी मौजूद रहे। माधुरी के स्वागत की 3 तस्वीरें… रास्ते भर माधुरी पर बरसाए गए फूल माधुरी की वापसी के दौरान लोगों ने जगह-जगह उसका स्वागत किया। यात्रा के दौरान उस पर बड़े पैमाने पर फूल बरसाए गए। नंदनी मठ परिसर में भी माधुरी के स्वागत के लिए खास रंगोली बनाई गई थी। वहीं…
Read More
हथिनी माधुरी की 13 महीने बाद नंदनी मठ में वापसी:कोल्हापुर में हुआ भव्य स्वागत, हजारों लोगों ने फूलों की बारिश की
