हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं पर टिकट और पद के नाम पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने 22 फरवरी को अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेजा था, जो अब सामने आया है। उनके बिजनमैन पति गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत के साथ कुछ चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजकर FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘दैनिक भास्कर एप’ से बातचीत में सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार ने वही आरोप दोहराए जो पुलिस को भेजी गई लिखित शिकायत में लगाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी की बावल एससी रिजर्व सीट से टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 7 करोड़ रुपए लिए। उधर…
Read More