हरियाणा की जेलों से चलने वाली आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अब जेल प्रशासन की ओर से मेगा प्लान तैयार किया गया है। इसमें नामी गैंगस्टरों को एक जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने के बाद अब अन्य अपराधियों पर भी पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। जेल महानिदेशक (DG) आलोक राय की ओर से सभी जेल अधीक्षकों को कहा गया है कि अब जेलों से गैंगस्टर कल्चर नहीं चलने दिया जाएगा। साथ ही यदि किसी भी जेल से किसी अपराधी द्वारा फोन के जरिए फिरौती की धमकी दी गई तो जेल के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हार्डकोर क्रिमिनल की STF को लिस्ट देगा जेल प्रशासन दरअसल जेल महानिदेशक का कार्यभार संभालने के बाद डीजी जेल आलोक राय ने हाल ही में प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों के साथ रिव्यू मीटिंग की थी। इसमें उनकी ओर से जेल सुधार को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसमें सबसे पहला मामला हार्डकोर अपराधियों की जेल शिफ्टिंग का था। उन्होंने कहा कि जेल की सुरक्षा के मद्देनजर कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि आईजी जेल का कार्यभार देख रहे आईजी एसटीएफ को हार्डकोर अपराधियों की सूची देना सुनिश्चित करें…
Read More
हरियाणा की जेलों से धमकी देने पर नपेंगे अफसर:गैंगस्टरों की जेल से VC होगी; DG बोले-गैंगस्टर कल्चर नही
