ईरान में मैं अपने हॉस्टल में सो रही थी। रात को अचानक बिल्डिंग पर बम आकर गिरा। पूरी बिल्डिंग हिल गई। खिड़की से बाहर देखा तो लोग खून से लथपथ चीखते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। गाड़ियों में आग लगी हुई थी। हमें पता चला कि इजराइल ने हमला कर दिया है। 2 दिन हॉस्टल में हमने जागकर रात काटीं। लड़कियां कमरों में ही दिन रात रोती थीं।’ ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान से हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अपने घर लौटीं सानिया जेहर (23) बेहद खुश हैं। वह तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हेल्थ सर्विसेज से MBBS करने के लिए पिछले साल ईरान गई थीं और वहां सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं। सानिया ने बताया कि युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत 21 जून को वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं। ईरान के हालात जानने के लिए दैनिक भास्कर सेक्टर 23 स्थित जीवन नगर पार्ट 2 में सानिया के घर पहुंचा। सानिया ने ईरान की 9 दिन की आंखों देखी बताई। 9 दिन ईरान में क्या हुआ…
Read More