हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री व 2 बार विधायक रहे सतपाल सांगवान का निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वहां उन्होंने आज 2 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनका पार्थिव शरीर चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचा। यहां शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद दादरी जिले के उनके पैतृक गांव चंदेनी में दोपहर करीब 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वर्तमान में सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान दादरी से विधायक हैं। पूर्व मंत्री के घर से 2 PHOTOS…
Read More