हरियाणा के करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का 19 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि ये उनका पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम का आखिरी वीडियो है। इस वीडियो में दोनों शादी के बाद बहुत खुश नजर आ रहे हैं। वे एक-दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं। इसके बैकग्राउंड में पाकिस्तानी सिंगर एनुराल खालिद की झोल एलबम का पंजाबी में गाया गाना बज रहा है। लेफ्टिनेंट नरवाल 3 साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे। 16 अप्रैल को उनकी गुरुग्राम की हिमांशी से शादी हुई थी। लेफ्टिनेंट ने बिना दहेज के सिर्फ 1 रुपए में शादी की थी। शादी के बाद वह हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। जहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 23 अप्रैल को करनाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बहन सृष्टि ने उन्हें मुखाग्नि दी। पहलगाम में खुशी मनाते विनय-हिमांशी के 3 PHOTOS…
Read More
हरियाणा के लेफ्टिनेंट का पत्नी संग आखिरी VIDEO:पहलगाम में डांस, बैकग्राउंड में पाकिस्तानी गाना लगाय
