हरियाणा के फतेहाबाद में गर्म कपड़े बेचने आए कश्मीरी वेंडर से स्थानीय युवक ने भारत माता की जय बोलने के लिए कहा। मना करने पर उसका गला पकड़ लिया। बीच रास्ते में ही उसका ठेला रुकवा लिया। इस घटना से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है। इसमें स्थानीय व्यक्ति कश्मीरी वेंडर को रोककर उसका गला पकड़कर धमकाने लगता है। वहीं कुछ और लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ महिलाएं स्थानीय युवक को रोकती दिख रही है। मामले की सूचना पाकर डॉयल 112 की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है…
Read More
हरियाणा में कश्मीरी वेंडर का गला पकड़ा, VIDEO:भारत माता की जय न बोलने पर धमकाया, फतेहाबाद में गर्म कपड़े बेचने आया था
