हरियाणा के जींद में दूल्हे ने दहेज में मिले 11 लाख रुपए मंडप में ही लौटा दिए। दुल्हन के पिता ने जब दहेज की रकम पकड़ाई तो दूल्हे के परिवार ने उन्हें माथे पर लगाया। फिर दूल्हे के हाथों वापस दुल्हन के ताऊ को दे दिए। इसके बाद उन्होंने एक रुपया और नारियल शगुन के रूप में लेकर शादी की रस्में पूरी कीं। दूल्हे का परिवार ज्योतिषी का काम करता है। उनका कहना है कि हमारे लिए दुल्हन ही दहेज है। इस वजह से दुल्हन के पिता की दी गई रकम नहीं ली गई। दूल्हे ने BA की पढ़ाई की है। वहीं दुल्हन एम.कॉम कर रही है। हालांकि दोनों ही अभी कोई जॉब नहीं करते। 3 तस्वीरों में देखिए…
Read More