हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के प्रचार के बीच लोगों ने नेताओं से हिसाब मांगना शुरू कर दिया है। प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला, भाजपा के पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक विनोद भयाना और बरवाला से कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास घोड़ेला को विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीण इन्हें घेरकर उनकी समस्याएं हल न करने पर जवाब मांग रहे हैं। वहीं सरकार रहने के दौरान किसान-मजदूरों को दिल्ली जाने से रोकने पर भाजपा और जजपा के उम्मीदवार घिर रहे हैं। हांसी में भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक विनोद भयाना से किसानों ने शुभकरण को गोली मारने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वोट मत देना। सरकार में मंत्री रहे अनूप धानक को उकलाना में घेर लोगों ने कहा कि जब वे मंत्री बने तो कहते थे कि हमसे बदबू आती है। हमारी लाई मिठाई दीवार पर रख देते थे। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे। नेताओं के विरोध से जुड़े मामले सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…
Read More
हरियाणा में BJP-JJP उम्मीदवारों का विरोध:दुष्यंत चौटाला की गाड़ी घेरी, बेदी से बहस, धानक को कहा-हमसे बदब
