हरियाणा के CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की सुरक्षा में चंडीगढ़ में चूक का मामला सामने आया है। आधी रात को दोनों का काफिला 15 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा। यह वही इलाका है, जहां 4 साल पहले पानीपत के MLA की गाड़ी को आग लगा दी गई थी। यहां से कुछ देर बाद गेट को खुलवाकर काफिला हरियाणा भवन की तरफ गया। वहीं इसको लेकर अब हरियाणा CID अलर्ट हो गई है। काफिले को लेकर हुई चूक के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि इस मामले में अधिकारी खुले तौर पर कुछ नहीं कह रहे। राज्य के इंटेलिजेंस से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि इसकी सीक्रेट तौर पर जांच की जा रही है। वहीं पहले रूट क्लियर न करवाने को लेकर भी हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों को जांच के लिए कहा है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला…
Read More