NEET 2024 में धांधली का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में 13 गिरफ्तारी हो चुकी है। 11 कैंडिडेट्स के भी नाम सामने आए हैं, जिसमें एक यूपी का है। पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम बिहार के नकल माफिया संजीव सिंह उर्फ मुखिया का है। इसका नाम यूपी में NEET 2021 की धांधली में भी आया था। तब गैंग ने कैंडिडेट्स की जगह सॉल्वर बैठाए थे। तब उस पर FIR दर्ज नहीं हुई थी। मुखिया ने उत्तराखंड में नीट 2016 में भी पेपर लीक कराने की कोशिश की थी। उत्तराखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद से ही वह फरार है। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक में भी इसका नाम आया था। दैनिक भास्कर पड़ताल में हम बता रहे हैं कि 2021 की NEET परीक्षा में कैसे गड़बड़ी हुई थी…
Read More