हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला को जोड़ने वाला शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 30 जुलाई तक आठ घंटे वाहनों के लिए बंद रहेगा। किन्नौर जिला प्रशासन ने मानसून में होने वाले लैंडस्लाइड के खतरे को कम करने के लिए निगुलसरी और नाथपा में खतरनाक पत्थर हटाने और सड़क को दुरुस्त करने का फैसला लिया है। इसे देखते हुए 8 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 तक यह व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इससे लोकल लोगों के साथ साथ देशभर से किन्नौर के अलग अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी…
Read More