हिमाचल प्रदेश के शिमला के कुपवी निवासी 22 वर्षीय विकास पंवार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विकास ने देशभर में 159वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विकास पंवार कुपवी के जुब्बली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई शिमला स्थित डीएवी न्यू शिमला स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वह पॉलिटिकल साइंस में एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यूजीसी-नेट परीक्षा भी क्वालिफाई कर ली…
Read More